""""8 NEWS CG-""""रायपुर में सनसनीखेज वारदात: कटर से युवक पर वार कर उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में पकड़ाया"""नाबालिग,,,,,
रायपुर में सनसनीखेज वारदात: कटर से युवक पर वार कर उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में पकड़ाया नाबालिग
अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक के पास शोभायात्रा के दौरान हुआ विवाद बना हत्या की वजह, एंटी क्राइम एवं न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
बिलासपुर /रायपुर-राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलीडीह स्थित स्वर्ण जयंती चौक के पास शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। तात्कालिक विवाद के दौरान एक नाबालिग ने टेंट में उपयोग होने वाले पेपर कटर से युवक की जांघ के पास वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात में संलिप्त विधि से संघर्षरत बालक को चंद घंटों के भीतर पकड़ लिया।शोभायात्रा के दौरान हुआ विवाद, खून से लथपथ मिला युवक,,,,,
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्ण जयंती चौक, अमलीडीह निवासी अजय सेन ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे मोहल्ले में आयोजित शोभायात्रा के अवसर पर सभी लोग स्वर्ण जयंती चौक पहुंचे थे। इस दौरान अजय सेन का छोटा भाई गौरव सेन भी वहां मौजूद था। इसी बीच शोर-शराबे और झगड़े की आवाज सुनाई देने पर अजय मौके पर पहुंचा, जहां उसका भाई खून से लथपथ हालत में मिला।
मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, एक लड़के के साथ धक्का-मुक्की के बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान लड़के ने पास में पड़ी धारदार वस्तु से गौरव की जांघ के पास वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल गौरव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा आरोपी नाबालिग,,,,घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल सक्रिय हुई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों सहित आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में संलिप्त विधि से संघर्षरत बालक को वारदात के चंद घंटों के भीतर पकड़ लिया।पूछताछ में पेपर कटर से वार करने की बात आई सामने,,,,पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अपचारी बालक ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान हुए तात्कालिक विवाद के बाद उसने पास में पड़े टेंट में उपयोग होने वाले पेपर कटर को उठाया और गौरव सेन की जांघ के पास वार कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पेपर कटर जब्त कर लिया है तथा विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है।हत्या का मामला दर्ज,,,,इस मामले में थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 363/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस की संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई से घटना के कुछ ही घंटों के भीतर मामले में संलिप्त नाबालिग को पकड़ लिया गया।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें