""""8 NEWS CG -""""बसों में गांजे की खेप से लेकर जंगल में हत्या का राज—छत्तीसगढ़ में तीन बड़े अपराधों का खुलासा,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
2 अलग -अलग ज़िलों मे यात्री बसों में गांजा तस्करी का खेल बेनकाब, गरियाबंद 91 किलो गांजा के साथ 4 गिरफ्तार;इधर GPM में बस से गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, वही बलरामपुर में कटे सिर और धड़ की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी,,,,
यात्री बसों में 45 लाख का गांजा! 91 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार,,,,गरियाबंद-यात्री बसों को गांजा तस्करी का जरिया बनाकर रायपुर तक नशीले पदार्थ की खेप पहुंचाने के मामले का गरियाबंद पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग यात्री बसों की जांच के दौरान करीब 91 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई गई है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गांजा परिवहन में इस्तेमाल दोनों यात्री बसों के साथ उस ऑटो को भी जब्त किया गया है, जिसके जरिए गांजा बस तक पहुंचाया गया था।पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने गांजे को चावल की बोरियों में छिपाया था, ताकि सामान्य यात्री सामग्री की तरह उसे बस के जरिए रायपुर तक पहुंचाया जा सके। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मैनपुर क्षेत्र के झरियाबाहारा और गरियाबंद के आसपास यात्री बसों की जांच शुरू की।जांच के दौरान दो अलग-अलग बसों से गांजे की खेप बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गांजा बस के चालक और कंडक्टर के जरिए रायपुर तक पहुंचाने की योजना थी। इसके लिए उन्हें कुछ रकम देने की बात भी सामने आई है। बताया गया कि रायपुर पहुंचने के बाद एक अन्य व्यक्ति चावल की बोरियों को बस से उतारने वाला था।मामले में मैनपुर थाना क्षेत्र से एक तथा गरियाबंद थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और गांजे के अंतिम खरीदार की जानकारी जुटाने में लगी है।
GPM में बस के जरिए गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, Jaguar Travels की स्लीपर बस से भारी मात्रा में गांजा बरामद,,,,
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पेंड्रा पुलिस ने यात्री बस के जरिए गांजे की खेप ले जाने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने Jaguar Travels की स्लीपर बस से कई पैकेटों में भरा गांजा बरामद किया है। मामले में बस मालिक एवं चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल बस और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना पेंड्रा पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के तहत की गई। जांच के दौरान बस में छिपाकर रखे गए गांजे की खेप बरामद की गई। बरामद गांजे की कीमत पुलिस द्वारा करोड़ों रुपये में आंकी गई है।गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी ओडिशा के मलकानगिरी जिले का निवासी है, जो बस का मालिक एवं चालक बताया गया है। वहीं दूसरा आरोपी मरवाही क्षेत्र का निवासी है, जो कटघोरा से बस में सवार हुआ था और रास्ते की जानकारी देने का काम कर रहा था।प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि गांजा ओडिशा से लाया गया था और इसकी सप्लाई कोरबा तथा GPM क्षेत्र में किए जाने की योजना थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और गांजे की सप्लाई के स्रोत तथा संभावित खरीदारों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
जंगल में मिला युवक का कटा सिर, झाड़ियों से बरामद हुआ धड़; 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज हत्याकांड,
बलरामपुर- जंगल में युवक का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए मृतक के धड़ को भी झाड़ियों से बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है।मृतक की पहचान वसीम अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में महिला से संबंध और लगातार बनाए जा रहे दबाव को हत्या की साजिश की वजह बताया जा रहा है।
पुलिस जांच के अनुसार, 2 अक्टूबर को महिला ने फोन कर वसीम अंसारी को अपने घर बुलाया था। वसीम ने घरवालों को टमाटर लोड कराने जाने की बात बताई और घर से निकल गया। इसके बाद आरोप है कि महिला और उसके पति ने मिलकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगा दिया।जंगल में युवक का कटा हुआ सिर मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उनके कब्जे से मिली जानकारी के आधार पर धड़ भी बरामद कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें