""""8 NEWS CG -""""पुरानी रंजिश में दो युवकों से मारपीट, रातभर कमरे में रखा; जान से मारने की धमकी देने का आरोप,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
पुरानी रंजिश में दो युवकों से मारपीट, रातभर कमरे में रखा; जान से मारने की धमकी देने का आरोप,,,

बिलासपुर- शहर में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने दोनों युवकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उन्हें अपने ऑटो में बैठाकर तालापारा स्थित कमरे में ले गया। वहां भी उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
पीड़ित के मुताबिक, वह श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कुंदन पैलेस के सामने बिलासपुर में रहता है और रोजी-मजदूरी करता है। 20 अक्टूबर 2026 की रात वह अपने साथी राहुल अहिरवार के साथ दुर्गा दर्शन के बाद घर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे दोनों निराला नगर में पुराने बस स्टैंड के पास पहुंचे, जहां तालापारा निवासी बंटी खान से उनकी मुलाकात हुई।आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर बंटी खान ने विवाद शुरू कर दिया और दोनों युवकों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-थप्पड़ से मारपीट की। इसके बाद दोनों को अपने ऑटो में बैठाकर तालापारा स्थित कमरे में ले गया, जहां हाथ-मुक्कों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों युवकों को सुबह करीब 3:30 बजे तक कमरे में रोके रखा गया। इसके बाद उन्हें घर जाने दिया गया। घर पहुंचकर दोनों ने अपने घर मे घटना की जानकारी दी और उनके साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही।पुलिस में शिकायत के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई व जाँच मे जुट गई है!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,