""""8 NEWS CG -""""अशोकनगर चौक पर ट्रक पीछे करते वक़्त टक्कर से युवती गंभीर घायल, इलाज के दौरान काटने पड़े दोनों पैर,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
अशोकनगर चौक पर ट्रक पीछे करते वक़्त  टक्कर से युवती गंभीर घायल, इलाज के दौरान काटने पड़े दोनों पैर,,,

स्कूटी सवार घरेलू कामगार रीना साहू अपोलो अस्पताल में भर्ती, सरकंडा पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू की

बिलासपुर-सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोकनगर चौक के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार 23 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में युवती को इतनी गंभीर चोटें आईं कि इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसके दोनों पैर काटने पड़े। फिलहाल युवती का अपोलो अस्पताल में उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवती रीना साहू (23 वर्ष), निवासी लखराम, रतनपुर, पिता पंचराम साहू, बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में घरेलू काम करती थी। घटना के दिन वह अपनी मालकिन के साथ एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से बाजार जा रही थी। इसी दौरान अशोकनगर चौक के पास ट्रक क्रमांक CG 15 DF 3345 के चालक ने कथित तौर पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में स्कूटी चला रही मालकिन को मामूली चोटें आईं, जबकि पीछे बैठी रीना साहू गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसके दोनों पैर काटने पड़े।
ट्रक जब्त, चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद सरकंडा थाना पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक क्रमांक CG 15 DF 3345 को जब्त कर लिया है। वहीं, ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,