""""8 NEWS CG -"""परम पूज्य संत श्री श्री रितेश्वर जी महाराज का बिलासपुर प्रवास, कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित किया""आत्मीय अभिनंदन,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
परम पूज्य संत श्री श्री रितेश्वर जी महाराज का बिलासपुर प्रवास, कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित किया आत्मीय अभिनंदन
विश्वभर में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटे राष्ट्रीय संत के आगमन पर श्रद्धालुओं में उत्साह
बिलासपुर-राष्ट्रीय संत परम पूज्य श्री श्री रितेश्वर जी महाराज का बिलासपुर प्रवास हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ गुरुदेव श्री श्री रितेश्वर जी महाराज का आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने महाराज जी के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।
श्री श्री रितेश्वर जी महाराज आध्यात्मिक जगत के प्रतिष्ठित संत हैं। उनके सानिध्य में सनातन धर्म की शिक्षाओं, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विचारों के प्रचार-प्रसार का कार्य देश-विदेश में किया जा रहा है। उनके प्रवचनों और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के माध्यम से लोगों को धर्म, संस्कार, नैतिक मूल्यों और जीवन में सकारात्मकता अपनाने की प्रेरणा मिलती है।महाराज जी के बिलासपुर आगमन पर कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने सहयोगियों के साथ उनका आत्मीय स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी महाराज जी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।इस दौरान त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ मनोज श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास, अजय गुप्ता, मुन्ना, राजेश गोयल, डॉ. नीलय तिवारी, बसंत अग्रवाल, डॉ. आलिंद तिवारी, कान्हा सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।संत श्री श्री रितेश्वर जी महाराज का यह प्रवास धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। उनके आगमन से श्रद्धालुओं और अनुयायियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें