"""""8NEWS CG -""""थाना परिसर में हंगामा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सकरी पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
थाना परिसर में हंगामा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सकरी पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
दुर्गा पंडाल के पास मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप; मजिस्ट्रेट के समक्ष किया गया पेश
बिलासपुर- सकरी थाना परिसर में हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सकरी पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 16 अक्टूबर 2026 की रात की है। प्रार्थी राकेश भार्गव (33 वर्ष), निवासी पुराना बाजार सकरी, अपने परिवार के साथ दुर्गा पंडाल देखने गए थे। इसी दौरान सकरी स्थित दुर्गा पंडाल के पास किसी बात को लेकर उनका राजेश देवांगन और महेश ध्रुव उर्फ करिया से विवाद हो गया। आरोप है कि शराब के नशे में दोनों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।घटना के बाद प्रार्थी पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने सकरी थाने पहुंचा। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही थी, तभी दोनों आरोपी अपने परिवार के साथ थाने पहुंच गए। पुलिस आरोपियों को थाने में बैठा रही थी, इसी दौरान प्रार्थी पक्ष ने आपस में सुलह कर ली और थाने से जाने लगा। पुलिस द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किए जाने पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने की बात कही और एक-दूसरे को पकड़कर थाने से बाहर चले गए,,अगले दिन 17 अक्टूबर को प्रार्थी राकेश भार्गव ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 967/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) में मामला दर्ज किया गया।पुलिस के अनुसार, मामले में दोनों आरोपियों को थाने बुलाया गया था। इस दौरान वे प्रार्थी को देखकर उत्तेजित हो गए और थाना परिसर में हंगामा करने लगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया और मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया।गिरफ्तार आरोपी
- राजेश देवांगन (36 वर्ष), पिता रामकुमार देवांगन, निवासी शांतिनगर सकरी।
- महेश ध्रुव उर्फ करिया (31 वर्ष), पिता स्वर्गीय दशरथ ध्रुव, निवासी शांतिनगर सकरी।,,,सकरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें