Bilaspur news-" स्टंटबाजी और सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पर लगाम, 72 आरोपी गिरफ्तार – 33 वाहन जब्त,,,ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नज़दीकी थाने में दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके,,,SSP -रजनेश सिंह
शेख असलम की रिपोर्ट,,, बिलासपुर पुलिस का पाँच महीने का सख्त अभियान: स्टंटबाजी और सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पर लगाम, 72 आरोपी गिरफ्तार – 33 वाहन जब्त बिलासपुर-शहर में सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिलासपुर पुलिस ने पिछले पाँच महीनों में लगातार सख्त कार्रवाई की है। सड़क पर स्टंटबाजी, खतरनाक ड्राइविंग और सार्वजनिक मार्ग पर बर्थडे सेलिब्रेशन जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया, जिसके नतीजे अब सामने आए हैं।पाँच महीनों में 14 प्रकरण दर्ज,,पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बीते पाँच महीनों में जिले में कुल 14 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें 10 मामले सड़क पर स्टंटबाजी और खतरनाक ड्राइविंग के थे, वहीं 4 मामले सार्वजनिक सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन करने के थे, जिनमें सड़क जाम करने, आतिशबाज़ी और हुड़दंग जैसे कृत्य शामिल थे। 33 वाहन जब्त, 72 आरोपी गिरफ्तार इन कार्रवाइयों के दौरान पुलिस ने कुल 33 वाहनों को जब्त किया है। सभी वाहन ऐसे युवाओं के थे जो बिना नंबर प्लेट, अवैध मॉडिफिकेशन, तेज रफ्तार या खतरनाक स्टंट करते पाए गए थ...