संदेश

""""8 news cg -""""बिलासपुर: पटेल मोहल्ला में गृहणी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, बिलासपुर: पटेल मोहल्ला में गृहणी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी बिलासपुर -आज शाम तोरवा थाना क्षेत्र के पटेल मोहल्ला में रविवार को एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, पटेल मोहल्ला निवासी रेखा यादव (45 वर्ष) ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना तोरवा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई...

""""8 news cg -""""बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज खुलासा: छात्रा को परिवार की हत्या की धमकी देकर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पा, 4 आरोपी गिरफ्तार,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज खुलासा: छात्रा को परिवार की हत्या की धमकी देकर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पा, 4 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर-सरकंडा थाना पुलिस ने डरा-धमकाकर करोड़ों की संपत्ति हड़पने वाले एक संगठित ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक छात्रा को उसके परिवार के सदस्यों और छोटे बच्चों की हत्या व सड़क दुर्घटना में मरवाने की धमकी देकर करीब डेढ़ वर्ष तक ब्लैकमेल किया। इस दौरान उन्होंने किश्तों में 14 लाख 50 हजार रुपये नकद एवं ऑनलाइन वसूल लिए, साथ ही करीब 450 ग्राम सोने के जेवरात भी हड़प लिए। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, राजीव विहार निवासी प्रार्थी ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने अपने घरेलू कार्य, बैंक लेन-देन और लॉकर की जिम्मेदारी अपनी नातिन को सौंप रखी थी। इसी दौरान जनवरी 2025 से आयुष यादव और उसके साथियों ने छात्रा को लगातार धमकान...

""""8 news cg -"""बिलासपुर में एनालॉग पनीर पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को दी चेतावनी, औचक जांच में नहीं मिला""प्रतिबंधित उत्पाद,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, बिलासपुर में एनालॉग पनीर पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को दी चेतावनी, औचक जांच में नहीं मिला प्रतिबंधित उत्पाद बिलासपुर- आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देश तथा कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में एनालॉग पनीर के उपयोग एवं बिक्री पर रोक को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में जिले के होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य व्यवसाय संचालकों की बैठक आयोजित कर उन्हें प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी होटल, रेस्टोरेंट या खाद्य प्रतिष्ठान में एनालॉग पनीर का उपयोग, भंडारण अथवा विक्रय नहीं किया जाए। साथ ही खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई,,, बैठक के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण अभियान चलाकर एनालॉग पनीर की जांच की। निरीक्षण के द...

""""8 news cg -"""बांसाझाल का जर्जर पुल दो हिस्सों में ढहा, यात्री बस बीच पुल पर फंसी; बड़ा हादसा टला, बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पूरी तरह बंद,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, बांसाझाल का जर्जर पुल दो हिस्सों में ढहा, यात्री बस बीच पुल पर फंसी; बड़ा हादसा टला, बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पूरी तरह बंद बिलासपुर- बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित बांसाझाल का जर्जर पुल रविवार को अचानक दो हिस्सों में टूटकर ढह गया। हादसे के समय पुल से गुजर रही एक यात्री बस पुल के टूटे हुए हिस्से के बीच फंस गई। गनीमत रही कि बस नदी में नहीं गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों और बस के सहचालक (कंडक्टर) के अनुसार, यात्री बस जैसे ही पुल के मध्य हिस्से में पहुंची, अचानक तेज धमाके जैसी आवाज के साथ पुल का स्लैब नीचे धंस गया। देखते ही देखते पुल दो हिस्सों में बंट गया और बस का अगला हिस्सा टूटे हुए हिस्से के किनारे पर अटक गया। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को संतुलित रखा, जिससे बस नदी में गिरने से बच गई। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुल के ध्वस्त होन...

""""8 news cg -"""सूरज वाधवानी बने 'मिशन नव भारत युवा मोर्चा' के बिलासपुर जिला अध्यक्ष,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, सूरज वाधवानी बने 'मिशन नव भारत युवा मोर्चा' के बिलासपुर जिला अध्यक्ष,,,,, ​बिलासपुर-​'मिशन न्यू भारत युवा मोर्चा' के संगठनात्मक विस्तार के तहत सूरज वाधवानी को बिलासपुर जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। ​यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन सिंह मंडलोई एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश अध्यक्ष वाशुशंकर साहू एवं संभाग अध्यक्ष भीखम अभय की अनुशंसा पर की गई है। ​संगठन को मजबूती देने का संकल्प,,,,, ​सूरज वाधवानी को बिलासपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। ​नेतृत्वकर्ता और पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि सूरज वाधवानी के नेतृत्व में: ​संगठन की जिला इकाई को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी। ​युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक कार्यों से जोड़ने के अभियानों में तेजी आएगी। ​युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। ​नवनियुक्त जिला अध्यक्...

""”"8 news cg -"""अंग्रेजी शराब दुकान में भीषण आग, बियर की बोतलों के धमाकों से गूंजा"""इलाका,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में भीषण आग, बियर की बोतलों के धमाकों से गूंजा इलाका बिलासपुर- देर रात व्यापार विहार महिमा चौक मुख्य मार्ग में स्थित देसी विदेशी मदिरा दुकान की है""जहाँ शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात बिलासपुर के व्यापार विहार रोड स्थित महिम चौक की अंग्रेजी शराब दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।  रात करीब 1:45 से 2:00 बजे के बीच दुकान से धुआं उठता देख वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने इसकी जानकारी दी। उसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही सिविल लाइन पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने भी स्थिति का जायजा लिया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी रंजीत खलको ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आग की गंभीरता को देखते हुए,,, अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी बुलाया गया।  तारबहार और सिविल लाइन थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड के जवानों के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और राहत कार्य शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनज़र बिजली विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहु...

""""8 news cg -""""CG मे नकली पनीर और दूध जैसे एनालॉग उत्पादों पर तत्काल प्रतिबंध"""उल्लंघन पर होगी""कड़ी कार्रवाई,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और दूध जैसे एनालॉग उत्पादों पर तत्काल प्रतिबंध"""उल्लंघन पर होगी""कड़ी कार्रवाई,,, बिलासपुर- खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लेते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में पनीर एनालॉग अथवा गैर-दूध खाद्य उत्पाद, जो पनीर, क्रीम, मक्खन या अन्य दुग्ध उत्पादों की नकल करते हैं, उनके निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। कार्यालय उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, बिलासपुर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह आदेश आयुक्त खाद्य सुरक्षा, छत्तीसगढ़ द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 18 एवं धारा 30 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया है। यह निर्णय जोखिम मूल्यांकन, उपभोक्ता हितों की सुरक्षा, निष्पक्ष व्यापार व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी खाद्य कारोबारकर्...