""""8 NEWS CG -""""भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर का प्रथम परिचयात्मक सम्मेलन संपन्न,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर का प्रथम परिचयात्मक सम्मेलन संपन्न,,,,, बिलासपुर-भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ, जिला बिलासपुर शहरी क्षेत्र की जिला कार्यसमिति का प्रथम परिचयात्मक सम्मेलन दिनांक 19 सितंबर 2026, शनिवार को रीति रिवाज होटल में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्रीमती बिंदु सिंह कछवाहा जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। यह सम्मेलन अपने आप में एक महत्वपूर्ण उद्देश्य “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ संपन्न किया गया,,,, परिचयात्मक सम्मेलन में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी..शिव शरण धर बढ़गैया जी, प्रदेश संयोजक.दिनेश सिंह जी, संभाग प्रभारी श्रीमती पुष्पा पाटले जी, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य.हीरादेव सोनवानी जी, विशेष आमंत्रित सदस्य.अविरल सिंह जी एवं मोहन साहू जी के आतिथ्य में सम्मेलन का आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत तिलक, रोली एवं चंदन लगाकर तथा पटाखों की लड़ी फोड़कर किया गया। तत्पश्चात “तमसो मा ज्योतिर्गमय” के भाव के साथ दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत ग्रीन ब...