""""8 NEWS CG -""""दुर्ग पुलिस का अपराधियों पर ताबड़तोड़ शिकंजा: अवैध पिस्टल-कारतूस, धारदार हथियार, शराब व चोरी का कॉपर केबल बरामद; सट्टा नेटवर्क पर भी कार्रवाई, साइबर सुरक्षा को लेकर 1000 जवानों को किया जागरूक,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, दुर्ग पुलिस का अपराधियों पर ताबड़तोड़ शिकंजा: अवैध पिस्टल-कारतूस, धारदार हथियार, शराब व चोरी का कॉपर केबल बरामद; सट्टा नेटवर्क पर भी कार्रवाई, साइबर सुरक्षा को लेकर 1000 जवानों को किया जागरूक,,,, 32 बंगला चौक पर अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार,, दुर्ग-भिलाईनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 32 बंगला चौक के पास रेलवे लाइन वाले कच्चे रास्ते में घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी सूरज ताण्डी, दीपक दास उर्फ सिब्बु और महेश ताण्डी को पकड़ा। तलाशी के दौरान सूरज ताण्डी के कब्जे से एक पिस्टल तथा दीपक दास और महेश ताण्डी के कब्जे से एक-एक पिस्टल कारतूस बरामद हुआ। हथियारों के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने आयुध अधिनियम की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई की। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब हथियारों के स्रोत और आरोपियों के संभावित आपराधिक संपर्कों की जांच कर रही है। जप्ती: एक पिस्टल और दो पिस्टल कारतूस, कुल अनुम...