"""8 NEWS CG -"""फूटा आक्रोश"""5 साल से सड़क की मांग, 5 महीने पहले भूमि पूजन के बाद भी निर्माण अधूरा; आक्रोशित मरीमाई के लोगों ने किया"""चक्काजाम,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, बिलासपुर: 5 साल से सड़क की मांग, 5 महीने पहले भूमि पूजन के बाद भी निर्माण अधूरा; मरीमाई के लोगों ने किया चक्काजाम मगरपारा–मरीमाई–श्रीकांत वर्मा मार्ग की बदहाली से परेशान हजारों परिवार, धूल और गड्ढों से लोगों की बढ़ी मुश्किलें; तीन घंटे तक प्रदर्शन के बावजूद जिम्मेदारों के नहीं पहुंचने पर जताई नाराजगी बिलासपुर- शहर के बड़े वार्डों में गिने जाने वाले मरीमाई क्षेत्र में सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। पिछले पांच वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों ने आज बड़ी संख्या में महिला, पुरुषों और बच्चों के साथ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क की समस्या के कारण हजारों परिवार लंबे समय से धूल, गड्ढों और आवागमन की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, मगरपारा से मरीमाई होते हुए श्रीकांत वर्मा मार्ग को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है। सड़क से उड़ने वाली धूल घरों तक पहुंच रही है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो...