Bilaspur news-"जनता में पहचान का सेतु बनाना भाजपा का लक्ष्य- धरमलाल कौशिक "जनता की सेवा ही भाजपा का प्रथम कर्तव्य-हर्षिता पांडेय" सेवा पखवाड़े अभियान कार्यक्रम नहीं" जन सेवा का जना'दोलन- भूपेंद्र सवन्नी
शेख असलम की रिपोर्ट,,,
*सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक*
*कहा :- सेवा पखवाड़ा अभियान के माध्यम से जनता में पहचान का सेतु बनाना भाजपा का लक्ष्य*
बिलासपुर -पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर से चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बिल्हा विधानसभा अंतर्गत झूलेलाल मंगलम में आयोजित .बिल्हा,तिफरा-सिरगिट्टी,बोदरी, बरतोरी मंडलों के संयुक्त सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में शामिल हुए। इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है,,
कि भारतीय जनता पार्टी ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक "सेवा पखवाड़े" के रूप में जनसेवा का संकल्प लिया है। यह पखवाड़ा उस नेतृत्व को समर्पित है, जो भारत को वैश्विक मंच पर सम्मानित करता है। प्रधानमंत्री मोदी जी की टीम और नेतृत्व ने भारत को एक नई दिशा दी है। विश्व में एक नेता के रूप में उभरे मोदी जी की भूमिका पर हर भारतीय को गर्व है। भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में सेवा, कर्तव्य और सुशासन के माध्यम से जनता का विश्वास जीत रही है।
उन्होंने कहा कि हमें अपने-अपने, मंडल और बूथ स्तर पर जनता के बीच यह संदेश पहुंचाना है कि यह पखवाड़ा केवल पार्टी नहीं है, बल्कि जनसेवा का जनांदोलन है। हमें केंद्र और राज्य सरकार की परिभाषा को लेकर घर-घर जाना है, और मोदी सरकार की साफ नियत और नीति को बताना है। यह सेवा पखवाड़ा अपनी व्यापकता, गहराई और उद्देश्य की दृष्टि से अद्वितीय और ऐतिहासिक होगा। हमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता के साथ संपर्क, संवाद कर धारणा का सेतु बनाना है।इस अवसर पर मुख्य रूप से क्रेड़ा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पाण्डेय जी, जिला महामंत्री श्री सोमेश तिवारी जी, बिल्हा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेन्द्रे जी, बिल्हा जनपद पंचायत अध्यक्ष. रामकुमार कौशिक जी, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति डॉ. गोविंद यादव जी, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा कृष्ण कुमार कौशिक जी, जिला कार्यसमिति सदस्य श्री बृजभूषण वर्मा जी एवं दिनेश पाण्डेय जी, कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रुखमणि कौशिक जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री दुबे जी एवं बलराम देवांगन जी, जिला मंत्री डॉ. देवेंद्र कौशिक जी, नगर पालिका परिषद बोदरी की उपाध्यक्ष श्रीमती शिमला वर्मा जी, चारों मंडलों के अध्यक्ष – बिल्हा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर कश्यप जी, तिफरा-सिरगिट्टी मंडल अध्यक्ष हरीश चंद्र साहू जी, बोदरी मंडल अध्यक्ष श्री लव श्रीवास जी, बरतोरी मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत क्षत्रिय जी सहित चारों मंडलों के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जनता की सेवा ही भाजपा का प्रथम कर्तव्य : हर्षिता पांडेय*
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए,प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री. नरेंद्र मोदी जी ने कहा है-नागरिक देवो भव. अर्थात् देश का प्रत्येक नागरिक देवता है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत हमें भी प्रत्येक नागरिक को देवता मानकर सेवा कार्य में शामिल करना होगा। हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि सेवा परमो धर्मः। अर्थात् सेवा ही परम धर्म है। जब तक लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना, राष्ट्र के प्रति गौरव का भाव जागृत नहीं होता, तब तक भौतिक विकास का कोई लाभ नहीं होता। इसलिए समाज को परिभाषा की दृष्टि से, संस्कारों की दृष्टि से और विचारधारा की दृष्टि से जागृत करना हमारा लक्ष्य और दायित्व है। स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत जैसे विचारों से आज की युवा पीढ़ी को अभिरुचि की सबसे बड़ी आवश्यकता है और आगामी कार्यक्रम के माध्यम से हमें यही काम करना है।
"सेवा पखवाड़े अभियान कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का जनांदोलन :-भूपेंद्र सवन्नी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्रेडा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि सेवा पखवाड़े हमारे लिए केवल कार्यक्रम नहीं है,,बल्कि जनसेवा का जनांदोलन है।सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गांव-गांव में स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं भी गांवों तक पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों की मदद कर उनकी गरीबी दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें