संदेश

""""8 NEWS CG -""""खाई में गिरी महिंद्रा जायलो, 7 लोग घायल; मंदिर दर्शन करने जा रहा था परिवार,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, चिरमिरी में खाई में गिरी महिंद्रा जायलो, 7 लोग घायल; जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने जा रहा था परिवार बिलासपुर /चिरमिरी, एमसीबी- छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के चिरमिरी में बड़ा बाजार से हल्दीबाड़ी जाने वाले मार्ग पर एक महिंद्रा जायलो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, कार में तीन महिलाएं और चार पुरुष सवार थे। सभी चिरमिरी के गोदरीपारा से भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान बड़ा बाजार–हल्दीबाड़ी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में शामिल एक बुजुर्ग महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किए जाने की जानकारी है। खस्ताहाल सड़क और सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल इस हादसे के बाद बड़ा बाजार–हल्...

""""8 NEWS CG -""""पुरानी रंजिश में दो युवकों से मारपीट, रातभर कमरे में रखा; जान से मारने की धमकी देने का आरोप,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, पुरानी रंजिश में दो युवकों से मारपीट, रातभर कमरे में रखा; जान से मारने की धमकी देने का आरोप,,, बिलासपुर- शहर में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने दोनों युवकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उन्हें अपने ऑटो में बैठाकर तालापारा स्थित कमरे में ले गया। वहां भी उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित के मुताबिक, वह श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कुंदन पैलेस के सामने बिलासपुर में रहता है और रोजी-मजदूरी करता है। 20 अक्टूबर 2026 की रात वह अपने साथी राहुल अहिरवार के साथ दुर्गा दर्शन के बाद घर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे दोनों निराला नगर में पुराने बस स्टैंड के पास पहुंचे, जहां तालापारा निवासी बंटी खान से उनकी मुलाकात हुई। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर बंटी खान ने विवाद शुरू कर दिया और दोनों युवकों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-थप्पड़ से मारपीट की। इसके बाद दोनों को अपने ऑटो में बैठाकर तालापारा स्थित कमरे में ले गया, जहां हाथ-मुक्कों से मारपीट करने ...

""""8 NEWS CG -""""जिला अस्पताल के महिला और पुरुष वार्ड से पांच मोबाइल चोरी, CCTV फुटेज में दिखे संदिग्ध की पुलिस कर रही"""तलाश,,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, जिला अस्पताल के महिला और पुरुष वार्ड से पांच मोबाइल चोरी, CCTV फुटेज में संदिग्ध दिखने का दावा,,,,, बिलासपुर-जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, अस्पताल के महिला वार्ड, पुरुष वार्ड और वार्ड नंबर 102 से कुल पांच मोबाइल फोन चोरी हुए हैं। मामले में तारबाहर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(a) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिए जाने का उल्लेख आवेदन संबंधी विवरण में किया गया है। मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीमपुर निवासी अरमान कोसले (21 वर्ष) ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 18 अक्टूबर 2026 को अपनी बीमार बहन सुमिक्षा कुमारी कोसले का इलाज कराने बिलासपुर जिला अस्पताल आया था, जहां उसे भर्ती कराया गया था। शिकायत के मुताबिक, 20 अक्टूबर को अरमान अपने घर चला गया था। रात में अस्पताल में उसकी मां राजकुमारी कोसले और पिता रामकिशुन कोसले बहन की देखभाल के लिए मौजूद थे। मां ने अपना रियलमी C-53 और बहन का पोको C-61 मोबाइल टेबल की दराज में रखा था। सुबह दोनों म...

""""8 NEWS CG -"""दूध बांटकर लौट रहे अधेड़ पर ईंट से हमला; आंख के नीचे आई चोट,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, दूध बांटकर लौट रहे अधेड़ को दो युवकों को समझाना पड़ा भारी, बुजुर्ग पर ईंट से हमला; आंख के नीचे आई चोट बिलासपुर- सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के हरदीकला टोना में दो युवकों को आपस में विवाद करते देख उन्हें समझाना एक अधेड़ व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि समझाइश देने से नाराज एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पास में रखे ईंट के टुकड़े से हमला कर दिया। घटना में अधेड़ की बाईं आंख के नीचे चोट आई है और खून निकलने लगा। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच एवं कार्रवाई शुरू कर दी है। दूध बेचकर घर लौटते समय हुई घटना"" प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरदीकला टोना के भाठा मोहल्ला निवासी गणेश यादव (50 वर्ष), पिता अनुजराम यादव, डेयरी का व्यवसाय करते हैं। 22 अक्टूबर 2026 को वे हरदीकला टोना से दूध बेचकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शराब भट्ठी के पास दो युवकों को आपस में बातचीत करते देखकर वे रुक गए। उन्होंने युवकों से वहां आने का कारण पूछते हुए उन्हें समझाने का प्रयास किया। समझाइश देने पर...

""""8 NEWS CG -"""बिलासपुर में अमानक कीटनाशकों पर कृषि विभाग की कार्रवाई"""""14 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त"""""58 नमूनों की जांच में 15 अमानक, 17 प्रतिष्ठानों में विक्रय प्रतिबंध""" 7 विक्रेताओं का स्टॉक जब्त, एक मामले में FIR दर्ज,,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, बिलासपुर में अमानक कीटनाशकों पर कृषि विभाग की कार्रवाई, 14 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त,,,,, 58 नमूनों की जांच में 15 अमानक, 17 प्रतिष्ठानों में विक्रय प्रतिबंध; 7 विक्रेताओं का स्टॉक जब्त, एक मामले में FIR दर्ज,,,,,,, बिलासपुर-  किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जिले में बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की गुणवत्ता तथा बिक्री व्यवस्था की निगरानी तेज कर दी है। खरीफ वर्ष 2026 में कीटनाशकों के 35 नमूनों की जांच के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले विभाग ने 58 नमूने प्रयोगशाला भेजे। इनमें से 33 नमूने मानक और 15 अमानक पाए गए हैं, जबकि 10 नमूनों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। अमानक पाए गए कीटनाशकों के विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगाया गया है। 129 निरीक्षणों में मिली अनियमितताएं, विक्रेताओं पर कार्रवाई,,, उप संचालक कृषि के अनुसार, कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच के लिए जिला और विकासखंड स्तर पर निरीक्षण दल गठित किए गए हैं। ये दल प्रतिष्ठानों में उपलब्ध कृषि आदानों, उनके विक्रय एवं वितरण से संबंधित अभिलेखों और लाइसेंस की श...

""""8 NEWS CG -""""पुरानी रंजिश में 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, पुरानी रंजिश में 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार रावण दहन के बाद मिडिल स्कूल परिसर में हुआ विवाद, चूड़ा और डंडे से सिर, गले व हाथ पर किया हमला; आरोपियों को भेजा गया जेल बिलासपुर/मस्तूरी-  मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम लावर में पुरानी रंजिश को लेकर 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। रावण दहन के बाद मिडिल स्कूल परिसर में हुए विवाद के दौरान पांच आरोपियों ने कथित तौर पर किशोर के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ में पहने चूड़े और डंडे से हमला कर दिया। घटना में किशोर के सिर, गले और हाथ में चोटें आई हैं। मामले में मस्तूरी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चूड़ा और डंडा भी जब्त किया है। दो माह पुरानी बात को लेकर हुआ विवाद,, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच ग्राम लावर-भोथीडीह के मिडिल स्कूल परिसर में रावण दहन के बाद हुई। बताया गया है कि करीब दो माह पहले एक अज्ञात युवती के साथ पकड़े ज...

""""8 NEWS CG -""""डॉ. विनोद तिवारी, सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव और नगर सह संघचालक मुनेश्वर राम कौशिक की उपस्थिति में संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्न, 117 स्वयंसेवकों ने किया""बस्ती भ्रमण,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, डॉ. विनोद तिवारी, सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव और नगर सह संघचालक मुनेश्वर राम कौशिक की उपस्थिति में संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्न, 117 स्वयंसेवकों ने किया""बस्ती भ्रमण,,,, बिलासपुर- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दाहिर उपनगर स्थित संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रांत संपर्क टोली के सदस्य डॉ. विनोद तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक श्री नारायण नामदेव तथा नगर सह संघचालक श्री मुनेश्वर राम कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ लगभग 117 स्वयंसेवकों के पथ संचलन से हुआ। स्वयंसेवकों ने बस्ती भ्रमण कर अनुशासन, एकता और संगठन के प्रति समर्पण का संदेश दिया। इसके पश्चात मुख्य वक्ता श्री नारायण नामदेव का बौद्धिक उद्बोधन हुआ। अपने संबोधन में श्री नारायण नामदेव ने संघ की 101वीं वर्षगांठ के अवसर पर संगठन की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयंसेवकों की कार्यकुशलता, जीवटता, कर्मठता और सहनशीलता का उ...