Bilaspur news-"बेलतरा में अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण,,,,वृद्धाश्रम में किया गया""फल वितरण,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बेलतरा में अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण, वृद्धाश्रम में किया गया फल वितरण,,,

""समरसता दिवस के रूप में मनाई गई""अंबेडकर जयंती, बाबासाहेब की प्रतिमा पर हुआ"""माल्यार्पण"""वृद्धाश्रम में फल वितरण,,,,

बिलासपुर-अंबेडकर जयंती के अवसर पर बेलतरा क्षेत्र में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया गया तथा जन्मदिवस को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष फैजान अहमद (शैबू), प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सलामुद्दीन अशरफी, पार्षद तिलक साहू, जोन अध्यक्ष व पार्षद रेखा सूर्यवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके अलावा पार्षद जय वाधवानी, विजय यादव, रानी शैलेश देवांगन, प्रीतेश सोनी, छाया पार्षद हर प्रसाद धुरी व दिनेश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पवन कश्यप, महामंत्री शैलेश गोरख व सीता सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष शरद खैरवार, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शैलभोई, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष ग्रामीण मुशर्रफ खान, जिला महामंत्री वाशित अली, 
कार्यालय मंत्री सुलतान कुरैशी, सोशल मीडिया सह प्रभारी फारूख शेख, कार्यसमिति सदस्य शहजाद अली, मंडल अध्यक्ष राजिक शेख (मुन्ना), साजिद खान, अभिषेक घोष, अमन सोनी और विकास कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबासाहेब के विचारों को अपनाने, सामाजिक समरसता और समानता के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के पश्चात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान के नेतृत्व में बहतराई स्थित माता रानी की कुटिया वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों को फल वितरण किया गया। 
इस सेवा कार्य में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में सामाजिक एकता और सेवा भाव का संदेश गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,