संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bilaspur news-"उत्पादन, प्रेषण और ओबीआर में सकारात्मक वृद्धि दर्ज करने वाली सीआईएल की एकमात्र अनुषंगी कंपनी बनी""" एसईसीएल,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, वित्तीय वर्ष 25-26 : उत्पादन, प्रेषण और ओबीआर में सकारात्मक वृद्धि दर्ज करने वाली सीआईएल की एकमात्र अनुषंगी कंपनी बनी एसईसीएल 176.2 मिलियन टन उत्पादन, 178.6 मिलियन टन प्रेषण एवं 364.3 एमसीयूएम ओवरबर्डन निष्कासन के साथ तीनों प्रमुख मानकों में कंपनी ने दर्ज की वृद्धि बिलासपुर -एसईसीएल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए कोल इंडिया लिमिटेड की एकमात्र ऐसी सहायक कंपनी के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जिसने कोयला उत्पादन, प्रेषण (आफटेक) तथा ओवरबर्डन निष्कासन (ओबीआर)—तीनों प्रमुख मानकों में एक साथ सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। उत्पादन, प्रेषण एवं ओबीआर में मजबूत प्रदर्शन वित्तीय वर्ष 2025–26 में एसईसीएल का कोयला उत्पादन 176.2 मिलियन टन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.26 प्रतिशत (8.8 मिलियन टन) अधिक है। कोयला प्रेषण 178.6 मिलियन टन रहा, जिसमें 4.6 प्रतिशत (7.9 मिलियन टन) की वृद्धि दर्ज की गई। रेल माध्यम से प्रेषण में 16 प्रतिशत वृद्धि हुई, जबकि एफएमसी के माध्यम से प्रेषण में 28 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। 364.3 मिलियन क्यू...

Bilaspur news -"शराब के नशे में बाइक चलाना पड़ा भारी, डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, बिलासपुर सड़क हादसा: शराब के नशे में बाइक चलाना पड़ा भारी, डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत,, बिलासपुर- शहर के विनोबा (विनोचा) कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के सामने देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, युवक मोटरसाइकिल चला रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक ने शराब का सेवन किया हुआ था, जिसके कारण वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने घटना को लेकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि— “क्या आप भी ऐसी पुनरावृत्ति करेंगे? शराब पीकर वाहन चलाना न केवल आपकी, बल्कि दूसरों की जिंदगी के लिए भी खतरा है। सतर्क रहें, नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड...

Bilaspur news-" इलाज और बेरहमी से मार"" नशा मुक्ति केंद्र के संचालिका के बेटे ने दिखाई""क्रूरता गंभीर आरोप,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों के साथ बेरहमी से मारपीट, FIR दर्ज "वीडियो वायरल  बिलासपुर /रायपुर- राजधानी रायपुर के पंडरी मोवा क्षेत्र में संचालित साहस नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में आ गया है। यहां भर्ती मरीजों के साथ मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है, जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, केंद्र की संचालिका के बेटे अनिकेश शर्मा पर आरोप है कि वह इलाज के नाम पर मरीजों के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।पीड़ित युवक अंकुर मांझी, जो ओडिशा के उमरकोट का निवासी है, को उसके माता-पिता नशा मुक्ति के लिए करीब 3 महीने के इलाज हेतु इस केंद्र में भर्ती कराए थे।  लेकिन परिजनों का आरोप है कि केवल 9 दिन के भीतर ही बेटे की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे तत्काल केंद्र से बाहर निकालना पड़ा।परिजनों का कहना है कि केंद्र में लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के चलते अंकुर की मानसिक स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हुई।...

Bilaspur news-"पुलिस कस्टडी से 3 नाबालिग फरार"2अब भी लापता,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,  पुलिस कस्टडी से तीन नाबालिग फरार, दो अब भी लापता  बिलासपुर /रायपुर - राजधानी रायपुर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। चोरी के आरोप में पकड़े गए तीन नाबालिग आरोपी उरला पुलिस की कस्टडी से फरार हो गए। यह घटना बीरगांव क्षेत्र में शुभम के मार्ट के पास की बताई जा रही है।  कैसे हुई घटना?जानकारी के मुताबिक, उरला थाना पुलिस तीन नाबालिगों (उम्र करीब 16–17 वर्ष) को बाल न्यायालय में पेश करने के लिए ले जा रही थी। थाना की पुरानी गाड़ी खराब होने के कारण पुलिस लाइन से नई बोलेरो वाहन मंगाई गई थी। इसी वाहन से आरोपियों को ले जाया जा रहा था।रास्ते में एक नाबालिग ने गाड़ी के दरवाजे को अंदर से चेक किया, जो बिना चाबी के ही खुल गया। इसके बाद उसने अपने साथियों को इशारा किया और तीनों ने मौका देखकर चलती गाड़ी से छलांग लगा दी।  पुलिस ने किया पीछा,,,,, घटना होते ही वाहन चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए। गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल नीचे उतरे और तीनों का पीछा किया। हालांकि, आरोपी बीरगांव की तंग और घनी...

Bilaspur news-" इलेक्ट्रॉनिक गोदाम मे भीषण आग"""करोड़ों के नुकसान का अनुमान,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, राजधानी रायपुर में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान बिलासपुर /रायपुर- राजधानी रायपुर के फाफाडीह इलाके में मंगलवार शाम एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आग विजय एजेंसी के गोदाम में लगी, जहां बड़ी मात्रा में फ्रिज और एसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान रखे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की लपटें और धुएं का गुबार आसमान तक फैल गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया, हालांकि तब तक गोदाम में रखा लाखों-करोड़ों का सामान जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प...

Bilaspur news-"एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई"""भावभीनी विदाई,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई"""भावभीनी विदाई,,,, बिलासपुर -एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।  सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग,  जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग,  राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग , श्री राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे,,,, शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के ...

Bilaspur news-"31 साल की सेवा के बाद माखनलाल पाण्डेय को भावभीनी विदाई""आईजी गर्ग बोले– “न्याय व्यवस्था की मजबूत कड़ी रहे”

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, बिलासपुर-पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में सोमवार को एक गरिमामय और भावुक माहौल के बीच संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) माखनलाल पाण्डेय की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमें अभियोजन एवं पुलिस विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत सम्मान समारोह से हुई, जहां आईजी  गर्ग ने पाण्डेय को श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके लंबे और उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक सफल अभियोजन अधिकारी केवल कानून का जानकार ही नहीं होता, बल्कि वह पीड़ित को न्याय दिलाने की अहम कड़ी भी होता है। उन्होंने पाण्डेय के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया। 31 वर्षों का उल्लेखनीय सेवाकाल,  माखनलाल पाण्डेय ने अपने सेवाकाल की शुरुआत फरवरी 1995 में रायपुर जिले से की थी। इसके बाद उन्होंने दुर्ग, महासमुंद, धमतरी और जांजगीर-चांपा जैसे विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दीं। फरवरी 2023 से लेकर 30 मार्च ...

Bilaspur news-"कार पर पथराव, युवती गंभीर रूप से घायल — सिम्स रेफर,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,, बिलासपुर: कार पर पथराव, युवती गंभीर रूप से घायल — सिम्स रेफर बिलासपुर- जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अज्ञात लोगों द्वारा एक चलती कार पर पथराव कर दिया गया। इस हमले में कार में सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, एक परिवार कार से मध्यप्रदेश की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी कार रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बादल महल के पास पहुंची, तभी अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने वाहन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान एक बड़ा पत्थर कार के अंदर आकर युवती को जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजन घबराकर वाहन को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल ...

Bilaspur news-"खाड़ी संकट के बीच कलेक्टर संजय अग्रवाल की प्रेस वार्ता:"जिले में पेट्रोलियम और गैस आपूर्ति पर दी"अहम जानकारी,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, खाड़ी संकट के बीच कलेक्टर संजय अग्रवाल की प्रेस वार्ता: जिले में पेट्रोलियम और गैस आपूर्ति पर दी"अहम जानकारी,, बिलासपुर- खाड़ी क्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय संकट के संभावित प्रभावों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता में उन्होंने जिले में पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल-डीजल) और घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था एवं वितरण की वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और आम नागरिकों को किसी प्रकार की घबराहट या अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि खाड़ी संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जरूर है, लेकिन राज्य और केंद्र सरकार के निर्देशानुसार जिले में आवश्यक भंडारण और आपूर्ति की निरंतर निगरानी की जा रही है। ...

Bilaspur news-" न्यायधानी पुलिस अधोसंरचना को बड़ी मजबूती""नवनिर्मित रक्षित आरक्षी केंद्र का हुआ"लोकार्पण,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,, बिलासपुर में पुलिस अधोसंरचना को बड़ी मजबूती, नवनिर्मित रक्षित आरक्षी केंद्र का हुआ"लोकार्पण,,, बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कर कमलों से बिलासपुर में नवनिर्मित रक्षित आरक्षी केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस अत्याधुनिक भवन को जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया गया,जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के प्रयासों से तैयार यह भवन पुलिस विभाग की आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। लंबे समय से बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले में कई पुलिस कार्यालय, थाना और चौकियां जर्जर एवं पुराने भवनों में संचालित हो रही थीं, जिनमें से कई अंग्रेज शासन काल के समय के बने हुए थे। ऐसे में नए रक्षित आरक्षी केंद्र के निर्माण से पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप मिला है। सभी शाखाएं एक छत के नीचे, बेहतर समन्वय,नवनिर्मित रक्षित आरक्षी केंद्र में विभिन्न शाखाओं को एक ही परिसर में सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकेगा। इससे ...

Bilaspur news-"पानी टंकी पर सो रहे युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, बिलासपुर: पानी टंकी पर सो रहे युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलर बरभांठा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। क्या है पूरा मामला?दिनांक 29 मार्च 2026 को ग्राम सेलर बरभांठा निवासी शत्रुघ्न धुरी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव की पानी टंकी की सीढ़ियों पर राजू धुरी मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। प्रारंभिक जांच में ही हत्या की आशंका सामने आई।जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा,पुलिस जांच में पता चला कि मृतक राजू धुरी की हत्या गांव के ही निवासी अनिल केंवट (40 वर्ष) ने की है। आरोपी पानी टंकी के ऊपर रेलिंग के पास सोता था। घटना 28 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे की है, जब आरोपी...

Bilaspur news-"रानीसागर तालाब में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी"" पुलिस जांच में जुटी,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,, रानीसागर तालाब में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी बिलासपुर- जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत,बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नागोई के लमरी डबरी इलाके में रविवार (29 मार्च 2026) को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गाँव के रानीसागर तालाब में एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामवासियों द्वारा चौकी बेलगहना पुलिस को सूचना दी गई कि तालाब में एक शिशु का शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तालाब से एक पूर्ण विकसित नवजात बालिका का शव बरामद किया। पुलिस ने मौके पर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लिया और आगे की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक मर्ग जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका के जन्म को छिपाने के उद्देश्य से उसे तालाब में फेंका गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, वहीं पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।...

Bilaspur news-"NSUI का DEO कार्यालय घेराव, “बच्चों का भविष्य खतरे में नहीं आने देंगे,,,, कार्रवाई व जाँच की मांग,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,  NSUI का DEO कार्यालय घेराव, “बच्चों का भविष्य खतरे में नहीं आने देंगे” बिलासपुर- बिलासपुर में एनएसयूआई (NSUI) की बड़ी टीम ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय का जोरदार घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता गन्ना रस गिलास में लेकर कार्यालय पहुंचे और अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया।  गन्ना रस के साथ प्रदर्शन, दिया कड़ा संदेश एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे छात्रों और उनके अभिभावकों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। “जरूरत पड़ी तो DEO कार्यालय में करेंगे तालाबंदी” प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि बच्चों के भविष्य को खतरे में डालने वाले मामलों पर सख्त कदम उठाया जाए, अन्यथा वे DEO कार्यालय में तालाबंदी करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। किराए के भवन में संचालित नारायणा पर सवाल एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि नारायणा संस्थान किराए के परिसर में संचालित हो रहा है, जो नियमों के व...

Bilaspur news-"बर्ड फ्लू प्रतिबंध से परेशान अंडा व्यापारी, कलेक्टर राहत की गुहार लगाने पहुंचे व्यापारी,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, बर्ड फ्लू प्रतिबंध से परेशान अंडा व्यापारी, कलेक्टर राहत की गुहार लगाने पहुंचे व्यापारी,,,,, बिलासपुर- जिले में बर्ड फ्लू संक्रमण के चलते 24 मार्च से लगाए गए प्रतिबंधों ने अंडा व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में अंडा व्यापारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द राहत देने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि बर्ड फ्लू के चलते उनकी दुकानें पूरी तरह बंद पड़ी हैं, जिससे उनका कारोबार ठप हो गया है। नवरात्रि से पहले खरीदा गया अंडों का भारी स्टॉक दुकानों में रखा हुआ है, जो अब खराब होने की कगार पर पहुंच चुका है। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और कई व्यापारियों के सामने रोज़मर्रा के खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द कोई राहत नहीं मिली तो उनका व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें पहले से उपलब्ध स्टॉक को बेचने की अनुमति दी जाए, ताकि नुकसान को कुछ हद तक कम किया जा सके। इसके साथ...