Bilaspur news-"उप मुख्यमंत्री,अरुण साव ने किया""सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण,,,“कोशिश कर, हल निकलेगा…”—प्रेस क्लब लोकार्पण में अरुण साव ने बढ़ाया पत्रकारों का उत्साह,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
उप मुख्यमंत्री,अरुण साव ने किया""सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण,,,“कोशिश कर, हल निकलेगा…”—प्रेस क्लब लोकार्पण में अरुण साव ने बढ़ाया पत्रकारों का उत्साह,,,,

31 लाख की लागत से निखरा प्रेस क्लब भवन

“कोशिश कर, हल निकलेगा…”—प्रेस क्लब लोकार्पण में अरुण साव ने बढ़ाया पत्रकारों का उत्साह,,,,

बिलासपुर- बिलासपुर के प्रेस क्लब के सुसज्जित भवन का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा लगभग 31 लाख रुपये की लागत से पुराने भवन का सौंदर्यीकरण कर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों को नई ऊर्जा के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
       बिलासपुर में प्रेस क्लब के नवनिर्मित एवं सुसज्जित भवन का लोकार्पण आज उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
 नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा करीब 31 लाख रुपये की लागत से पुराने भवन का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कर इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया गया है।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने की। लोकार्पण अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने प्रेस क्लब के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर संसाधनों और सुविधाओं के साथ पत्रकार अब और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य कर सकेंगे। उन्होंने बिलासपुर प्रेस क्लब के गौरवपूर्ण इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 
उन्होंने भरोसा दिलाया कि समय की मांग के अनुरूप प्रेस क्लब की हर आवश्यकता को पूरा किया जाएगा। श्री साव ने शहर में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों में सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रेरणादायक पंक्तियां “कोशिश कर, हल निकलेगा, आज नहीं तो कल निकलेगा” सुनाकर उपस्थित पत्रकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संगीत योगदान को याद किया।
     समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधायक, सुशांत शुक्ला ने भी प्रेस क्लब को सुसज्जित भवन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सामाजिक असमानताओं को दूर करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में प्रेस क्लब की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों द्वारा उठाए गए मुद्दों से शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को दिशा मिलती है।कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि सचिव संदीप करिहार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, सह सचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,