संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bilaspur news-"बिजली कटौती और झूठी रिपोर्ट मामले मे शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा पार्षद शहजादी कुरैशी पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन अगुवाई मे वार्ड नं 31 के मोहल्ले वासियों ने घेरा""थाना,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,, बिजली कटौती और झूठी रिपोर्ट, शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा पार्षद शहजादी कुरैशी पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन अगुवाई मे वार्ड नं 31 के मोहल्ले वासियों ने घेरा""थाना,,, झुठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले के ऊपर एफआईआर दर्ज हो बिलासपुर- खपरगंज में बिजली गुल तथा बिजली कर्मचारियों के द्वारा झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले मे  आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा शहजादी कुरैशी पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन खपरगंज के नागरिकों के साथ सिटी कोतवाली पहुंचे। बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा वार्ड नं 31खपरगंज में रहने वाले कुछ लोगों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में रिपोर्ट को रद्द करने .तथा झूठी रिपोर्ट वापस लेने, रिपोर्ट दर्ज करने वाले के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। आज  जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, पार्षद  शहजादी कुरैशी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन की अगवानी में खपरगंज के लोगों ने सिटी कोतवाली थाने का घेराव किया और झूठा मामला रद्द करने की मांग की है। सिधांशु मि...

Bilaspur news-"NEET पेपर लीक पर बिलासपुर में बवाल: सांसद बंगले की ओर बढ़ी NSUI, पुलिस ने बरसाई लाठियां और पानी की बौछारें, धक्का-मुक्की में फटा विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, NEET पेपर लीक पर बिलासपुर में बवाल: सांसद बंगले की ओर बढ़ी NSUI, पुलिस ने बरसाई लाठियां और पानी की बौछारें, धक्का-मुक्की में फटा विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता बिलासपुर- NEET पेपर लीक मामले को लेकर मंगलवार को बिलासपुर में जबरदस्त राजनीतिक और छात्र संग्राम देखने को मिला। सांसद आवास घेराव के लिए निकले NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं का पुलिस से आमना-सामना हो गया। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस को पहले वाटर कैनन चलानी पड़ी और बाद में लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करना पड़ा। इस दौरान हुई जोरदार धक्का-मुक्की में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता भी फट गया। पूरा घटनाक्रम कई घंटों तक शहर की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहा। सांसद तोखन साहू के निवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। छात्रों के भविष्य के नाम पर सड़क पर उतरा आक्रोश NEET परीक्षा में कथित पे...

Bilaspur news-"NSUI के केंद्रीय मंत्री निवास घेराव को लेकर आज बिलासपुर में ट्रैफिक डायवर्सन, दोपहर 2 से 4 बजे तक कई मार्ग रहेंगे"प्रभावित,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, NSUI के केंद्रीय मंत्री निवास घेराव को लेकर आज बिलासपुर में ट्रैफिक डायवर्सन, दोपहर 2 से 4 बजे तक कई मार्ग रहेंगे प्रभावित बिलासपुर-एनएसयूआई छात्र संगठन द्वारा गुरुवार 4 जून 2026 को केंद्रीय मंत्री के निवास का घेराव करने की घोषणा की गई है। प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान नेहरू चौक मार्ग, नगर निगम भवन के सामने की दोनों लेन तथा इंदिरा सेतु मार्ग को अवरुद्ध किए जाने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्सन प्लान लागू किया है। यातायात पुलिस के अनुसार प्रदर्शन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक प्रस्तावित है, लेकिन शहर में सुगम और सुरक्षित आवागमन बनाए रखने के लिए सुबह 11 बजे से ही विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर मार्ग परिवर्तन (डायवर्सन) लागू कर दिया जाएगा। नागरिकों और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। पेंड्री हाईकोर्ट मार्ग से रतनपुर जाने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था,,, पेंड्रीडीह चौक, गुम्बर पेट्रोल पंप, महाराणा प्रताप चौक तथा हेमू कालानी चौक से बेयर हाउस रो...

Bilaspur durg news-"एक साथ उठीं"4 अर्थियां""गांव रो पड़ा""आईटी इंजीनियर अरविंद चंद्राकर, पत्नी और दो मासूम बेटों की सड़क हादसे में मौत,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, हिमाचल की खाई में समा गया पूरा परिवार, कुथरेल में एक साथ उठीं चार अर्थियां, गांव रो पड़ा आईटी इंजीनियर अरविंद चंद्राकर, पत्नी और दो मासूम बेटों की सड़क हादसे में मौत; गांव के इतिहास में पहली बार एक ही परिवार की चार चिताएं जलीं बिलासपुर -दुर्ग -जिले के ग्राम कुथरेल में मंगलवार का दिन शायद ही कभी भुलाया जा सके। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। बेंगलुरु में कार्यरत आईटी इंजीनियर अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी प्राची चंद्राकर और दोनों बेटों दर्श व अक्षज की मौत के बाद गांव में ऐसा मातम पसरा कि हर आंख नम हो गई। मंगलवार दोपहर रायपुर एयरपोर्ट से चार एंबुलेंसों में जब शव कुथरेल पहुंचे तो अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घर के आंगन में एक साथ रखे चार पार्थिव शरीर देखकर परिजनों की चीख-पुकार ने माहौल को और भी गमगीन बना दिया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के इतिहास में यह पहला अवसर था जब एक ही परिवार की चार अर्थियां एक साथ उठीं। ...

Bilaspur gpm news-"GPM"ज्वेलरी व्यापारी हत्याकांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूटे गए आभूषण बरामद,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, कोटमीकला ज्वेलरी व्यापारी हत्याकांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूटे गए आभूषण बरामद बिलासपुर /पेण्ड्रा-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी की हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तकनीकी और मानव खुफिया तंत्र (TechINT एवं HumINT) की मदद से पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लूटे गए आभूषण तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वहीं, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 को कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी से लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  इस मामले में थाना पेण्ड्रा में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने स्वयं घटनास्थल पहुंचकर जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के ...

Bilaspur news-"छत्तीसगढ प्रखर पत्रकार महासंघ करायेगा"""पत्रकारों का बीमा और स्वास्थ्य जांच.13 जून को आयोजित होगा"""मेगा बीमा एवं स्वास्थ्य शिविर,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, छत्तीसगढ प्रखर पत्रकार महासंघ करायेगा पत्रकारों का बीमा और स्वास्थ्य जांच.13 जून को आयोजित होगा मेगा बीमा एवं स्वास्थ्य शिविर ​बिलासपुर- छत्तीसगढ़ ​बिलासपुर। बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में ‘छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ’ की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठक में महासंघ के प्रांतीय, संभागीय और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में वरिष्ठ व युवा पत्रकार साथी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में संगठन का विस्तार तथा पत्रकार साथियों के हित व कल्याण के लिए आगामी योजनाओं पर ठोस रणनीति तैयार करना था। ​पदाधिकारियों को सौंपी गई संगठन विस्तार की जिम्मेदारी ​बैठक के प्रथम सत्र में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा संगठन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन की पहुंच राज्य के अंतिम छोर पर बैठे ग्रामीण पत्रकारों तक सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए उपस्थित सभी पदा...

Bilaspur news-"वार्ड 29 उपचुनाव में 69.74 प्रतिशत मतदान, शेख आजम और मधुसूदन राव का भाग्य मतपेटी में कैद,,,,कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की चुनौती, शांतिपूर्ण मतदान के बाद परिणाम का इंतजार,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, वार्ड 29 उपचुनाव में 69.74 प्रतिशत मतदान, शेख आजम और मधुसूदन राव का भाग्य मतपेटी में कैद,,,, कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की चुनौती, शांतिपूर्ण मतदान के बाद परिणाम का इंतजार,, बिलासपुर- नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर (तारबहार) में आयोजित उपचुनाव का मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। पूरे चुनाव के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना, विवाद या मतदान बाधित होने की सूचना नहीं मिली। प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय पर शुरू हुई और शाम तक सुचारू रूप से जारी रही। इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम और भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन राव के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। मतदान समाप्त होने के साथ ही दोनों उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य फिलहाल मतपेटी में कैद हो गया है। अब सभी की निगाहें मतगणना और परिणाम पर टिकी हुई हैं। वार्ड क्रमांक 29 को लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। इस वार्ड का प्रतिनिधित्व पहले दिवंगत शेख गफ्फार, उसके बाद दिवंगत शेख असलम ने किया था। अब ...

Bilaspur sakti news-" ""आखिर क्या है होरीलाल की मौत का राज?""अस्पताल से लापता मरीज का मिला शव! परिजनों ने लगाया हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,  ""आखिर क्या है होरीलाल की मौत का राज?""अस्पताल से लापता मरीज का मिला शव! परिजनों ने लगाया हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप सक्ती में अस्पताल से लापता मरीज की मौत ने खड़े किए कई सवाल,  CCTV फुटेज गायब होने से गहराया रहस्य बिलासपुर /सक्ती-जिले में एक मरीज के अस्पताल से रहस्यमयी तरीके से लापता होने और बाद में उसका शव मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका जताई है। मामले को लेकर परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। जानकारी के अनुसार, होरीलाल भास्कर अपनी पत्नी के साथ 21 अप्रैल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों का कहना है कि 22 अप्रैल की रात होरीलाल अपनी पत्नी से मिलने के बाद अस्पताल परिसर से अचानक लापता हो गए।  काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिजनों का आरोप है कि गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद पुलिस और अस्...

Bilaspur news-"ओवरब्रिज पर मोबाइल झपटमार गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी और नाबालिग धराए,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, ओवरब्रिज पर मोबाइल झपटमार गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी और नाबालिग धराए,,,, बिलासपुर -बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सकरी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटा गया मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी और एक धारदार चाकू बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, 20 मई को लोखंडी ओवरब्रिज के पास मोटरसाइकिल सवार युवक से मोबाइल झपटकर आरोपी फरार हो गए थे। मुखबिर की सूचना पर 31 मई को सकरी ओवरब्रिज के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी एक्टिवा से भागने लगे, लेकिन संतुलन बिगड़ने से गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल झपटमारी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।

Bilaspur news-"बेटी से विवाह की जिद बनी खूनी वारदात, चाकू मारने वाला आरोपी पुलिस घेराबंदी में गिरफ्तार,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, बेटी से विवाह की जिद बनी खूनी वारदात, चाकू मारने वाला आरोपी पुलिस घेराबंदी में गिरफ्तार बिलासपुर-सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवती से विवाह करने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी ने युवती के पिता पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार, 01 जून 2026 को मोहितदास मानिकपुरी पर उनकी पुत्री से विवाह करने की बात को लेकर शाहिल मरावी (पिता विजय मरावी) ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में मोहितदास मानिकपुरी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी की पतासाजी करते हुए विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागकर बच निकलने की कोशिश की, लेकिन जल्दबाजी में भागते समय वह स्वयं ही गिर पड़ा, जिसस...

Bilaspur raipur news-"जीवनसाथी डॉट कॉम पर दोस्ती, जन्मदिन पार्टी के बहाने घर पहुंचा, नशीला खाना खिलाकर लाखों के गहने ले उड़ा; 2 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, जीवनसाथी डॉट कॉम पर दोस्ती, जन्मदिन पार्टी के बहाने घर पहुंचा, नशीला खाना खिलाकर लाखों के गहने ले उड़ा; 2 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार,,,, बिलासपुर /रायपुर-ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी और चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र की एक महिला को शादी का झांसा देकर विश्वास में लेने, जन्मदिन पार्टी के बहाने घर पहुंचने और खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार होने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली और उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अभिनव सिंह उर्फ पहलवान (37 वर्ष) और उसका साथी हितिन नरूला (48 वर्ष) ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म Jeevansathi.com के जरिए महिलाओं से संपर्क कर उन्हें अपना शिकार बनाते थे। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अभिनव सिंह पिछले एक महीने में करीब 100 महिलाओं से ऑनलाइन संपर्क कर चुका था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं अन्य महिलाएं भी उसकी ठगी...