Bilaspur/himachl/bhilaai news -"दर्दनाक हादसा, भिलाई के एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 8 पर्यटकों की मौत,,, 3 राज्यों मे शोक की लहर,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, हिमाचल की खाई बनी काल! चंबा में दर्दनाक हादसा, भिलाई के एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 8 पर्यटकों की मौत (1/2👆 फोटो मे घटनास्थल वास्तविक है अतरिक्त app है ) चंबा/भिलाई- हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में साच पास मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में चालक सहित कुल 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं। हादसे की आधिकारिक पुष्टि पुलिस थाना तीसा, जिला चंबा (हिमाचल प्रदेश) द्वारा की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन क्रमांक HP01C-2133 शुक्रवार 29 मई 2026 को साच पास से बैरागढ़ की ओर लौट रहा था। वाहन में चालक समेत कुल 8 लोग सवार थे। इसी दौरान कालाबन के तीखे मोड़ पर टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था,, कि वाहन में सवार किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी। GPS से मिला सुराग, तब सामने आया हादसा,, बताया गया,, कि बेंगलुरु और अन्य स्थानों से आए दो पर्यटक परिवा...