अवैध शराब बेचते एक आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने किया, गिरफ्तार

शेख असलम की रिपोर्ट,
मामला सिरगिट्टी थाना मित्र क्षेत्र का है,पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर  संतोष सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘निजात अभियान‘‘ के तहत् जिले के सभी थाना/चैकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर), राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक, (सिटी कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर लगाकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 31.12.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पोडी मे मोहित जगत नाम का व्यक्ति महुआ शराब ब्रिकी कर रहा है सूचना पर
 थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल टीम गठित कर ग्राम पोडी चैक के पास घेराबंदी कर संदेही को पकडकर नाम पूछने पर अपना नाम मोहित जगत पिता रामनाथ जगत उम्र 24 वर्ष निवासी पोडी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर का होना बताया संदेही के पास रखे नीला सफेद कलर की प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर बोरी के अंदर 84 नग सफेद झिल्लियों मे पैक हुआ महुआ शराब कुल 12.600 लीटर कीमती 3360 रूपये एवं ब्रिकी रकम 207 रूपये मिलने पर समक्ष गवाहान कच्ची महुआरा शराब जप्त कर आरोपी मोहित जगत के विरूध्द आबकारी एक्ट की धारा 34(2) कायम कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजनो को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी। 
👉अपराध क्रमांक- 895/2023,                                    👉धारा - 34(2) आबकारी एक्ट

👉’’  सिरगिट्टी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है विशेष अभियान।
👉  निजात अभियान के तहत् मिली सफलता।
👉  अवैध शराब ब्रिकी करते आरोपी पकडा गया।
👉  अवैध कच्ची महुआ शराब 12.600 लीटर कीमती 3360 रू. किया गया बरामद।
👉      आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
 👉      नाम आरोपी -   मोहित जगत पिता रामनाथ जगत उम्र 24 वर्ष निवासी पोडी थाना सिरगिट्टी  जिला बिलासपुर (छ.ग.) 

   👉   प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक नवीन कुमार देवागन, प्र.आर. 1416 विजयदीप त्रिपाठी आरक्षक विरेन्द्र साहू, विरेन्द्र राजपूत एवं केशव मार्कों की अहम भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-"एनएचएम प्रांत अध्यक्ष की गिरफ्तारी से एनएचएम कार्यकर्ताओं का फूटा आक्रोश किया सिविल लाइन थाने का घेराव,

Bilaspur news-मैं कांग्रेस का राष्ट्रीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष को कार्यवाही का अधिकार नहीं- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,

Bilaspur news- सिरगिट्टी क्षेत्र में युवक की हत्या,पानी में डूबी हुई मिली लाश,