Bilaspur news-"200 से ज्यादा की संख्या में डीजे संचालकों के द्वारा डिप्टी सीएम अरुण साव के बंगले का किया, घेराव

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
200 से ज्यादा की संख्या में डीजे संचालकों के द्वारा डिप्टी सीएम अरुण साव के बंगले का किया, घेराव 

बिलासपुर–शुक्रवार देर शाम को डीजे संचालकों ने बड़ी संख्या में डिप्टी सीएम अरुण साव के सरकारी आवास का घेराव किया। नेहरू चौक स्थित आवास पर करीब 200 से अधिक लोग जुटे और डीजे संचालन पर लगे प्रतिबंध में राहत देने की मांग रखी। संचालकों ने कहा कि वे कम आवाज़ में डीजे बजाने की अनुमति चाहते हैं, ताकि रोज़गार पर संकट न आए और परंपरागत कार्यक्रम भी प्रभावित न हों।
अचानक हुए,इस विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर स्थिति को शांत करने की कोशिश की। हालांकि कुछ समय तक बंगले के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
डीजे संचालकों का कहना है कि पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के बजाय प्रशासन को नियम बनाकर नियंत्रित स्तर पर अनुमति देनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं पर उच्च स्तर पर चर्चा की जाएगी।
सरकारी बंगले के बाहर हुआ यह प्रदर्शन देर रात तक चर्चा का विषय बना रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-"एनएचएम प्रांत अध्यक्ष की गिरफ्तारी से एनएचएम कार्यकर्ताओं का फूटा आक्रोश किया सिविल लाइन थाने का घेराव,

Bilaspur news-मैं कांग्रेस का राष्ट्रीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष को कार्यवाही का अधिकार नहीं- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,

Bilaspur news- सिरगिट्टी क्षेत्र में युवक की हत्या,पानी में डूबी हुई मिली लाश,