Bilaspur news-"31 साल की सेवा के बाद माखनलाल पाण्डेय को भावभीनी विदाई""आईजी गर्ग बोले– “न्याय व्यवस्था की मजबूत कड़ी रहे”

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर-पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में सोमवार को एक गरिमामय और भावुक माहौल के बीच संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) माखनलाल पाण्डेय की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमें अभियोजन एवं पुलिस विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत सम्मान समारोह से हुई, जहां आईजी  गर्ग ने पाण्डेय को श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके लंबे और उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक सफल अभियोजन अधिकारी केवल कानून का जानकार ही नहीं होता, बल्कि वह पीड़ित को न्याय दिलाने की अहम कड़ी भी होता है। उन्होंने पाण्डेय के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
31 वर्षों का उल्लेखनीय सेवाकाल, माखनलाल पाण्डेय ने अपने सेवाकाल की शुरुआत फरवरी 1995 में रायपुर जिले से की थी। इसके बाद उन्होंने दुर्ग, महासमुंद, धमतरी और जांजगीर-चांपा जैसे विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दीं। फरवरी 2023 से लेकर 30 मार्च 2026 तक वे बिलासपुर संभाग में संयुक्त संचालक अभियोजन के पद पर पदस्थ रहे।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विवेचना की गुणवत्ता सुधारने और दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में कई मामलों में प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित हुआ, जिससे न्याय प्रक्रिया को मजबूती मिली।आईजी ने दी भविष्य के लिए शुभकामनाएं
आईजी, गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि श्री पाण्डेय का अनुभव और कानूनी ज्ञान विभाग के लिए अमूल्य है। उन्होंने आशा जताई कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे अपने अनुभव के आधार पर पुलिस विभाग को मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और परामर्श देते रहेंगे।भावुक हुए पाण्डेय,,अपने सम्मान से अभिभूत श्री माखनलाल पाण्डेय ने आईजी और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने 31 वर्षों के सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए पुलिस और न्यायालय के साथ अपने कार्यकाल को याद किया। 
भावुक क्षणों में उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी विभाग द्वारा आवश्यकता पड़ने पर वे हर संभव सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे।अधिकारियों की रही उपस्थिति,इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (बिलासपुर रेंज) विवेक शर्मा, निरीक्षक अशोक वैष्णव, निरीक्षक धनेश्वरी दुबे, उपनिरीक्षक रामकुमार पटेल, शंकर कश्यप, संग्राम सिंह, संदीप ठाकुर, रेखा जायसवाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक  संजय रावत ने किया।समारोह के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पाण्डेय को भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सफल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,