Bilaspur news-"NSUI के केंद्रीय मंत्री निवास घेराव को लेकर आज बिलासपुर में ट्रैफिक डायवर्सन, दोपहर 2 से 4 बजे तक कई मार्ग रहेंगे"प्रभावित,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
NSUI के केंद्रीय मंत्री निवास घेराव को लेकर आज बिलासपुर में ट्रैफिक डायवर्सन, दोपहर 2 से 4 बजे तक कई मार्ग रहेंगे प्रभावित

बिलासपुर-एनएसयूआई छात्र संगठन द्वारा गुरुवार 4 जून 2026 को केंद्रीय मंत्री के निवास का घेराव करने की घोषणा की गई है। प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान नेहरू चौक मार्ग, नगर निगम भवन के सामने की दोनों लेन तथा इंदिरा सेतु मार्ग को अवरुद्ध किए जाने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्सन प्लान लागू किया है।यातायात पुलिस के अनुसार प्रदर्शन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक प्रस्तावित है, लेकिन शहर में सुगम और सुरक्षित आवागमन बनाए रखने के लिए सुबह 11 बजे से ही विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर मार्ग परिवर्तन (डायवर्सन) लागू कर दिया जाएगा। नागरिकों और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
पेंड्री हाईकोर्ट मार्ग से रतनपुर जाने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था,,,पेंड्रीडीह चौक, गुम्बर पेट्रोल पंप, महाराणा प्रताप चौक तथा हेमू कालानी चौक से बेयर हाउस रोड की ओर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इस मार्ग से आने वाले वाहन हेमू कालानी चौक से बेयर हाउस रोड और मंगला चौक होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।सेंदरी चौक-कोनी मार्ग से शहर आने वाले वाहनों के लिए डायवर्सन,,सेंदरी चौक, तुर्काडीह चौक और महामाया चौक से वाहनों को वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जाएगा। वाहन चालक महामाया चौक से सीपत चौक, राम सेतु चौक और देवकी नंदन चौक होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
सीपत-मोपका क्षेत्र से सरकंडा होते हुए शहर आने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग,,चिल्हाटी चौक, मोपका चौक, बसंत विहार चौक, चाटीडीह चौक और सीपत चौक से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इस दिशा से आने वाले वाहन सीपत चौक, राम सेतु चौक और देवकी नंदन चौक होते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंच सकेंगे।यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि प्रदर्शन के दौरान अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों का उपयोग न करें तथा निर्धारित डायवर्सन मार्गों का पालन करें। इससे शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी और लोगों को आवागमन में असुविधा नहीं होगी।सुबह 11 बजे से लागू होने वाले इस विशेष ट्रैफिक प्लान के चलते नेहरू चौक, नगर निगम परिसर और इंदिरा सेतु मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।
.          *!!विशेष सूचना!!*
                  -----00-----
        *आज दिनांक 03.06 2026 को दोपहर 14:00 बजे से शायं 16:00 बजे तक नेहरू चौक मार्ग (नगर निगम भवन के सामने दोनों लेन व इंदिरा सेतु मार्ग) धरना प्रदर्शन के कारण बाधित होने से सुगम एवं सुचारू आवागमन हेतु शहर के विभिन्न चौक चौराहे में प्रातः 11:00 बजे से मार्ग डायवर्सन की जाएगी। अतः*

*🔹पेंड्री हाईकोर्ट मार्ग से रतनपुर व शहर की ओर जाने वाले वाहनों हेतु डायवर्सन:-*
पेंड्रीडीह चौक,
गुम्बर पेट्रोल पंप
महाराणा प्रताप चौक
हेमू कालानी चौक से बेयर हाउस रोड
     इस ओर से आने वाले वाहन उक्त डायवर्सन के अलावा हेमू कालानी चौक से बेयर हाउस रोड मंगला चौक होते हुए अपने अन्तव्य तक जावें।

*🔹सेंदरी चौक कोनी मार्ग से शहर की ओर आने वाले वाहनों हेतु डायवर्सन:-*
सेंदरी चौक
तुर्काडीह चौक
महामाया चौक,
        इस ओर से आने वाले उक्त डायवर्सन के अलावा महामाया चौक- सीपत चौक- राम सेतु चौक देवकी नंदन चौक होते हुए अपने अन्तव्य तक जावें।

*🔹सीपत मोपका की ओर सरकण्डा होते हुए शहर की ओर आने वालों हेतु डायवर्सन:-*
चिल्हाटी चौक
मोपका चौक
बसन्त विहार चौक
चाटीडीह चौक
सीपत चौक
           उक्त के साथ सीपत चौक, राम सेतु चौक, देवकी नंदन चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जावें।
           समस्त वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से अनुरोध है कि यातायात पुलिस बिलासपुर के सरल सुगम सुव्यवस्थित एवं  सुचारू आवागमन हेतु यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें तथा उक्त डायवर्सन स्थल से सुगमतापूर्वक अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।

टिप्पणियाँ